औरैया, जून 18 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में उमस भरी गर्मी और बदलते मौसम के बीच डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को 50 शैय्या जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित कई मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को ग्लूकोज की बोतलें चढ़ाकर उपचार किया, जिसके बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार गुरुवार को 22 वर्षीय अंजली निवासी औरैया, 31 वर्षीय अंजली निवासी आवास विकास कॉलोनी, 20 वर्षीय संजना निवासी नरोत्तमपुर, 32 वर्षीय रुखसाना निवासी खानपुर, 46 वर्षीय किशोर निवासी गोविंद नगर तथा 77 वर्षीय सतेन्द्र निवासी पडीन दरवाजा ...