एटा, जून 25 -- एटा,उमस भरी गर्मी के बीच सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बीते 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर सर्पदंश की आठ घटनाएं हुई। बच्चें, महिलाएं सर्वाधिक सर्पदंश के शिकार हुए है। सभी को घरवालों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सही समय पर इलाज मिलने से सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिला कासगंज थाना सिढपुरा के गांव नगला अर्जुन निवासी आठ वर्षीय विकास पुत्र अमित को मंगलवार रात को मेडिकल कॉलेज लाया गया। घरवालों ने बताया कि बालक को सर्प ने काट लिया है। मंगलवार रात को आदर्श पुत्र देवेन्द्र निवासी उमरायपुर मलावन, शिव कुमार पुत्र मुकुट सिंह निवासी हैदरगढ़ जलेसर को परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। घरवालों ने बताया कि घर पर ही सर्प ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। थाना मारहरा के गांव मोहकमपुर निवासी...