फतेहपुर, जून 22 -- फतेहपुर। हल्की बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस भरी गर्मी उस पर बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिन भर तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। जिससे राहत के लिए उन्हे बिजली चलित उपकरणों का सहारा है। ऐसे में बिजली आपूर्ति की बिगड़ती व्यवस्था लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक रात में कई बार ट्रिपिंग और फाल्ट के कारण बिजली गुल हो रही है। वहीं सिंचाई पर भी संकट मंडरा रहा है। उमस भरी गर्मी और बिजली की अनियमित आपूर्ति लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। दिनभर चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल हैं जबकि रात के समय बिजली की होने वाली ट्रिपिंग और फाल्ट से लोगो को राहत नहीं मिल पा रही। सबसे बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्रों का है जहां बिजली आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही है। ग्रामीण ...