गिरडीह, अप्रैल 19 -- गिरिडीह। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही गिरिडीह शहर उमस भरी गर्मी से बेहाल है। पारा 39 डिग्री के पार पहुंच चुका है, ऊपर से अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पिछले एक सप्ताह से शहर के कई इलाकों में दिन-रात मिलाकर 6 से 8 घंटे तक बिजली गुल रह रही है। शहर के आधे से ज्यादा इलाकों मकतपुर, न्यू बरगंडा, बोड़ो, पचंबा, सिहोडीह सहित कई इलाके बिजली कटौती से प्रभावित हैं। शनिवार को साढे तीन बजे से आठ बजे तक बिजली कटी रही। ज्यादातर घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे दियया है। इससे लोगों में भारी असंतोष है। यह भी पढ़ें- हूंटार फीडर से लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति जारी स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में 10 बजे से शाम 4 बजे तक और रात 10 बजे से 2 बजे तक लगातार कटौती हो रही है। उमस के कारण पंखा-कूलर बंद होते ही घरों में र...