सीवान, अप्रैल 23 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड में लगातार हो रहे बिजली कटौती से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मी इसको सही करने में असफल साबित हो रहे हैं। हालांकि उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से भी किया। जेई अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि पावर सबस्टेशन को बिजली कम उपलब्ध हो पा रही है। जिससे इस तरह की असुविधा हो रही है। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि उमस भरी गर्मी और थोड़ी सी तेज हवा में बिजली सप्लाई ठप कर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- कम विद्युत आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने की शिकायत उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान बिजली कंपनी के कर्मियों और अधिकारियों का मोबाइल स्विच ऑफ रहता है। लोगों ने विधायक, प्रमु...