फतेहपुर, जून 29 -- फतेहपुर। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़ में तीन अभ्यर्थी उमस भरी गर्मी को बर्दास्त नहीं कर पाए। गश खाकर गिरे तीनों अभ्यर्थियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से स्वस्थ्य होने पर घर भेज दिया गया। वहीं पहले दिन 549 अभ्यर्थियों ने दौड़ में प्रतिभाग लिया, जिसमें 452 अभ्यर्थी रहे। 12वीं वाहिनी पीएसी परिसर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ परिसर में जुटने लगी। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की निगरानी में सभी व्यवस्थाएं की गई थीं। पहले चरण में 150 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें 127 अभ्यर्थी सफल और 23 अनुत्तीर्ण रहे। यह भी पढ़ें- दरोगा भर्ती में गर्मी से दस अभ्यर्थी बेहोश होकर गिरे दूसरा चरण सुबह सात बजे शुर...