उमस भरी गर्मी में दोपहर बाद अचानक बारिश
सिद्धार्थ, जून 7 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ क्षेत्र के बढ़नी, तुलसियापुर, खुनुवा, शोहरतगढ़ आदि इलाके में शनिवार की दोपहर अचानक तेज हवा व बारिश के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे। अचानक आंधी-पानी के बीच बारिश होने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उमस भरी गर्मी में तेज बारिश से लोग बचाव के लिए होटल, दुकानों व सुरक्षित स्थानों में जाकर दुबक गए। अंधेरा छा जाने से नेशनल हाईवे 730 पर आवागमन कर रहे लोग जगह रख कर बारिश व आंधी के रुकने का इंतजार करते रहे। करीब आधा घंटे बारिश व हवा के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी से भी लोगों ने सुकून महसूस किया।नेशनल यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी में दोपहर बाद अचानक बारिश, आंधी से अफरा-तफरी हाईवे के भरौली अमन तिराहा के पास एक पेड़ का डाल आंधी की चपेट में आकर बिजली तार पर गिर गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप रही। क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.