उमस भरी गर्मी में जवाब देने लगे ट्रांसफार्मर, महानगर उपकेंद्र का घेराव कर काटा हंगामा
बरेली, जून 26 -- विद्युत निगम के अधिकारी भले ही अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष बेहतर विद्युत आपूर्ति का दावा कर अपनी पीठ थपथपवाने का काम कर रहे हों, लेकिन वास्तविक हकीकत इससे अलग है। नो ट्रिपिंग जोन में शामिल बरेली शहर के लोगों को 10 से 12 घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है तो ग्रामीण क्षेत्रों की हकीकत का अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन व मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से मरम्मत कार्यों के लिए निर्धारित समय शेड्यूल का शहर में ही पालन नहीं हो रहा है। जबकि बेहतर आपूर्ति की जिम्मेदारी के लिए टीजी टू, जेई, एसडीओ, एक्सईएन, एई और उनके ऊपर एक मुख्य अभियंता शहर में ही बैठे हैं। गुरुवार को सबसे अधिक बिजली कटौती की समस्या मुंशी नगर, परवाना नगर, आकांक्षी इन्क्लेव, सीबीगंज, सुभाष नगर, दुर्गानगर, किला क्षेत्र में रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.