वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। उमस भरी असहनीय गर्मी के चलते बिजली के उपकेन्द्रों के भी पसीने छूट रहे हैं। निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने में विभागीय अभियंताओं को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से तारों के टूटने, ट्रांसफार्मरों के जलने या उनके जंफर उड़ने की शिकायतें बढ़ी हैं। इन वजह से शहर के अनेक इलाकों में सात से आठ घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। कई मोहल्लों में तो लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। वहीं, प्रतिकूल मौसम के चलते जिले में बिजली की डिमांड 960 मेगावॉट के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गई। शहर का कोई ऐसा इलाका नहीं, जहां के लोग कह सकें कि उन्हें निर्बाध बिजली मिल रही है। किसी क्षेत्र में फाल्ट न भी हो रहा हो तो वहां उपकेन्द्र से ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के चलते समस्या है। पांडेयपुर, सांस्कृतिक संकुल, दौलतपुर, उदयपुर, लेढ़ूप...