पलामू, जून 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला में उमस भरे गर्मी से लोगो को जीना मुहाल हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक दिन भर तपती धूप और उमस भरे गर्मी से लोगो में परेशान हैं वही दूसरी ओर जिले में बिजली की अनियमित आपूर्ति लोगो की जीना मुहाल कर रखा है। जिले में शहर से लेकर गांव तक बिजली की कटौती से परेशानी बढ़ गई है। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर में 24 घंटे में मुश्किल से 20 घंटा बिजली की आपूर्ति हो रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति गंभीर बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटा तक लोड शेडिंग किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में 5 से 8 घंटा ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा शहरों में लाइन मेंटेनेंस के नाम पर भी शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति तीन से चार घंटे तक बाधित किया जा रहा है। प्री मानसून की हल्की आंधी और ब...