अमरोहा, मई 30 -- अमरोहा। उमसभरी गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है। गुरुवार को दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर में चिलचिलाती धूप होश उड़ाए रही। वहीं भीषण गर्मी संग जारी बिजली कटौती के बीच फसलों की सिंचाई का संकट भी गहरा रहा है। गर्मी से निजात के लिए बारिश का इंतजार बना है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक अगले कुछ दिन गर्मी अभी और सताएगी। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में तेज गर्म हवा चली। तेज धूप के चलते लोग बाजारों से नदारद दिखे। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। हालांकि दोपहर बाद से आसमान में बादलों ने डेरा भी जमाया लेकिन बारिश नहीं हुई। भीषण गर्मी के बीच पावर कट के झटकों ने भी खासा परेशान किया। बिजली जाते ही लोग घरों में उमसभरी गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.