उमस भरी गर्मी ने किया परेशान,तापमान 41 डिग्री पर टिका
इटावा औरैया, जून 29 -- इटावा। जून का महीना बीतने को है लेकिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। जून के शुरुआती दिनों में जरूर आंधी के कारण गर्मी में कुछ कमी आई थी लेकिन पिछले दो सप्ताह से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिनों से तापमान 41 डिग्री पर टिका है । इसके साथ ही हवा तेज ना चलने के कारण उमस भी परेशान कर रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री पर पहुंच गया जिसके चलते लोग परेशान रहे । सोमवार को सुबह से ही धूप के साथ गर्मी की शुरुआत हो गई और दोपहर 2 बजे तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। हवा में भी कमी थी जिसके कारण काफी उसम रही और लोग पसीना पसीना होते रहे । गर्मी का असर यह है कि सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ कम दिखाई दे रही है और दोपहर में सड़कों पर भी ज्यादा भीड़ नहीं रहती । कचहरी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.