सिद्धार्थ, जून 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में उमस भरी भीषण गर्मी का दौर जारी है। जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। सुबह से ही निकलने वाली तेज धूप से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कें सन्नाटे में डूबी रह गई हैं। घर से वही बाहर निकल रहे हैं जिन्हें जरूरी काम हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जारी बिजली कटौती से वहां का जीवन और भी मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- जिले में लगातार जारी है भीषण गर्मी का प्रकोपबारिश का सामना जिले में बारिश का पता नहीं है। कभी कभार आसमान में बादल कुछ देर के लिए नजर आ जाते हैं लेकिन वह बगैर बरसे ही वापस चले जाते हैं। बारिश नहीं होने से उमस इतनी अधिक है कि पंखा, कूलर भी राहत नहीं दे पा रहा है। सुबह से ही तेज धूप पांव पसार दे रही है। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है वैसे-बैसे गर्मी चरम पर पह...