उमस भरी गर्मी कर रही है बेचैन, जन जीवन बेहाल
संतकबीरनगर, जून 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में इन दिनों पड़ रही तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तपती दोपहरी में सड़कें सूनी पड़ जा रही हैं। दिन में लू के थपेड़ों ने जन जीवन पूरी तरह से बेहाल कर दिया। तापमान की अधिकता के चलते स्किन झुलस जा रही है। गर्म हवा के थपेड़ों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम का सबसे अधिक असर नौनिहालों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। जिले लोगों के घरों में एसी और कूलर है वह लोग एसी के सहारे दिन गुजार रहे हैं।गर्मी का आलम यह है कि दिन में दस बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। भीषण गर्मी लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर रही है। किसान भी खेतों में काम छोड़ कर घर लौट जा रहे हैं। इसकी वजह से काम करने की क्षमता भी प्रभावित हो रही है। यही नहीं लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.