एटा, अगस्त 4 -- बारिश, उमस और आम से बच्चे, बड़ों में वेक्टीरियल इन्फेक्शन फैल रहा है, जिससे त्वचा रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को मेडिकल कालेज की ओपीडी में सुबह से दोपहर तक उपचार लेने को त्वचा रोगियों की लाइन लगी रही। त्वचारोग चिकित्सक ने बताया कि वर्तमान मौसम में गर्मी और उमस के कारण वेक्टीरियल इन्फेक्शन फैल रहा है। इससे लोगों में त्वचा रोग फैल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सर्वाधिक मरीज दाद-खाज के आ रहे हैं। इनकी संख्या करीब 200 से 250 तक पहुंच रही है। बच्चों में चेहरे, मुंह के आसपास और सिर में फोड़ा-फुंसी की बीमारी बढ़ी है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गर्मी और उमस से हाहाकार, वायरल बुखार का बढ़ा प्रकोप ओपीडी में आने वाले प्रत्येक पांच मरीज में एक बच्चा आ रहा है।ओपीडी में आने वाले मरीजों में सर्वाधिक संख्या खाज-ख...