रुडकी, जुलाई 13 -- लक्सर। पिछले कई दिनों की बारिश के बाद सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली। वातावरण में नमी बढ़ने से उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर में धूप निकलने से गर्मी का असर पूरे दिन बना रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस के चलते बाजारों में चहल-पहल कम रही और लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटते नजर आए। कृषि वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि इस सप्ताह जिले में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक उमस से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...