उमस के बीच आसमानी गर्जना के साथ हुई बारिश
मुरादाबाद, अगस्त 24 -- बेतहाशा उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार दोपहर को मौसम ने अपना मिजाज बदला। आसमान पर घने बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर के कई इलाकों में बादलों की गर्जना के साथ घंटे भर बारिश हुई कुछ इलाकों में सड़कों पर जलभराव भी हो गया, लेकिन वातावरण में उमस जस की तस बनी रही। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में आसमान पर कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। एक दो बार गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.