उमस के बीच आज बारिश के आसार
हल्द्वानी, जून 17 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। हल्द्वानी में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 24 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसने उमस को और बढ़ा दिया।वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की फुहारें पड़ने की उम्मीद जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिलों में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.