उमस और लू जैसे हालातों में पढ़ने को मजबूर बच्चे
फतेहपुर, मई 17 -- फतेहपुर। दोआबा में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच निजी स्कूलों की व्यवस्थाएं बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही हैं। एक ओर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन स्कूलों को हीटवेव से बचाव के निर्देश दे रहा है, वहीं दूसरी ओर कई निजी विद्यालयों में बच्चों को बुनियादी राहत तक नहीं मिल पा रही है। हालात यह हैं कि अधिकांश कक्षाओं में कूलर नहीं लगे हैं और पुराने पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे बच्चों को लू जैसा एहसास हो रहा है। दोपहर के समय कक्षाओं में उमस इतनी बढ़ जाती है कि छोटे बच्चे बार-बार पानी पीने और बाहर निकलने को मजबूर हो जाते हैं। कई अभिभावकों ने बताया कि स्कूलों में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। कुछ स्कूलों में बच्चे हाथ के पंखों और कापियों से हवा करते नजर आते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.