सासाराम, जून 8 -- बिक्रमगंज, हिटी। भीषण उमस और गर्मी के बीच अनुमंडल क्षेत्र सहित नगर पंचायत के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम की मार झेल रहे लोगों की परेशानी बिजली की अनियमित आपूर्ति ने और बढ़ा दी है।

बिजली कटौती की समस्या दिन हो या रात, किसी भी समय बिजली कटने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती किसी बड़ी समस्या से कम नहीं है। लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली के कारण घरों में लगे पंखे और कूलर बेअसर साबित हो रहे हैं। रात में बिजली गुल होते ही लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जबकि दिन में घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी बाधित हो रही हैं।

स्थानीय लोगों की चिंताएं सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है, जो इस भीषण ...