औरैया, जून 23 -- तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। वायरल फीवर, पेट दर्द, जोड़ों में दर्द, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने से मंगलवार को 50 शैय्या जिला अस्पताल की ओपीडी में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह अस्पताल खुलते ही पंजीकरण काउंटर, डॉक्टर कक्षों और पैथोलॉजी विभाग के बाहर मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर एक बजे तक 350 से अधिक मरीजों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराकर चिकित्सकीय परामर्श लिया। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने लगातार मरीजों की जांच कर उपचार उपलब्ध कराया। डॉ. अवधेश कुमार कटियार ने करीब 100 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं लिखीं, जबकि डॉ. मनोज कुमार ने लगभग 50 मरीजों का उपचार किया। यह भी पढ़ें- वायरल बुखार और डायरिया के पचास फीसदी मरीज बढ़े महिला चिकित्सक क...