बक्सर, मई 17 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में इन दिनों तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम के जानकारों की मानें तो अभी गर्मी व चिलचिलाती धूप और सताएगी। इस सप्ताह राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। तेज धूप के कारण सुबह दस बजे से ही सड़कों पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसारगर्मी की स्थिति मौसम संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल राहतों का दौर खत्म हो गया है और दिन में भीषण गर्मी रहेगी। रविवार का पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आलम यह रहा कि दोपहर में शहर की सड़कों पर लोगों का आवागमन ठप रहा। जिनको घर से बाहर निकलना था, वे लोग कपड़ों से चेहरा व सिर ढंककर निकल रहे थे। गर्म हवा और उमस के चलते लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। यह भ...