कोडरमा, जून 12 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि भीषण गर्मी के बाद बढ़ी उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आलम यह है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ऐसे में अनियमित बिजली आपूर्ति आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बार-बार बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। कई इलाकों में 24 घंटे में महज 17 से 18 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। हल्की बारिश या बूंदाबांदी होते ही ब्रेकडाउन के नाम पर घंटों आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को दिनभर देवी मंडप रोड के लोटा फैक्ट्री चौक पर दर्जनों घरों की बिजली बाधित रही। लोगों ने कई बार शिकायत तक की, मगर कोई हल नहीं निकला। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी में अनियमित बिजली आपूर्ति बनी आफत, लोग परेशानबिजली की अनियमितता डीवीसी केटीपीएस द्वारा की जा र...