आगरा, मई 8 -- जनपद में गत दिवस हुई बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह से ही चटक धूप खिली। दोपहर के समय सूर्यदेव की तल्ख तेवरों ने लोगों को उसमभरी गर्मी का अहसास कराया। लोग पसीने से तर-बतर हो गए। दोपहर में कई घंटे बत्ती भी गुल रही, इसकी वजह से लोगों को और दिक्कतें हुईं। बता दें कि गत गुरुवार की अल सुबह से ही जनपद में बारिश शुरू हो गई थी। इससे पूर्व भी बरसात हुई थी। इसकी वजह से मौसम में ठंडक हो गई थी। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, हालांकि गली मोहल्लों में हुए जलभराव से उन्हें परेशानियां भी हुईं। जबकि शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। सूर्य देव अपने पूरे शबाव पर थे। दोपहर के समय तो लोग गर्मी की वजह से पसीने से तर बतर होने लगे। चटक धूप की वजह से शुक्रवार को तापमान अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.