मुरादाबाद, अगस्त 3 -- सोमवार सुबह मुरादाबाद में जबरदस्त उमस रही। बादल छाए होने के बावजूद लोगों ने असहज मौसम का एहसास किया। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वातावरण में नमी अधिक बढ़ी होने के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक हो जाने के चलते असहनीय उमस महसूस की गई। मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश होने की संभावना जाहिर की है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम और कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। यह भी पढ़ें- UP Weather Today 3 August: यूपी में अगले 3 दिन बारिश, 45 से ज्यादा जिलों में अलर्ट; तेज हवाएं भी चलेंगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...