उमस, लू और बारिश का ट्रिपल इफेक्ट, राजस्थान में मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
नई दिल्ली, जून 9 -- राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक तरफ राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 7 जिलों में आंधी-बारिश और 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस बीच श्रीगंगानगर 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है।11 जून से फिर बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में एक बार फिर आंधी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। हालांकि उससे पहले पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.