गिरडीह, अप्रैल 26 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलपहरी मे स्कूल रूआर अभियान के तहत पिरामल फाउंडेशन के नेतृत्व में शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। उमवि भलपहरी के प्रधानाध्यापक छोटेलाल हेम्ब्रम के द्वारा जागरूकता रैली का संचालन किया गया। पिरामल फाउंडेशन के माधुबंती ने बताया कि जागरूकता रैली मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढाना एवं अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है। इस दौरान शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से अपील की गई कि प्रत्येक बच्चा नियमित रूप से विद्यालय आए। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षा से जुड़े संदेशों को समाज तक पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.