घाटशिला, मार्च 31 -- पोटका। प्रखंड के पोटका-2 उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारदा में सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के बीच सत्र 2025-26 के लिए किट का वितरण किया गया। किट वितरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुखिया मीरु सरदार ने की। मौके पर उन्होंने छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय है। सरकार शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करा रही है। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष अविनाश सरदार, उपाध्यक्ष सुमी हांसदा, उप- मुखिया मनोहर सरदार, पूर्व मुखिया चंका सरदार, प्रधानाध्यापक अचिंत्य कुमार भक्त, शिक्षक यशवन्त सीट, गंगाधर सरदार, रसोईया कुंती सरदार, सोनाली सरदार और बाल संसद उपस्थित थे। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...