घाटशिला, मार्च 26 -- घाटशिला। गालूडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह प्रांगण में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का विद्यार्थी प्रगति पत्रक वितरित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मालती मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक अभिभावक बैठक के दौरान बच्चों के बीच अभिभावकों की उपस्थिति में प्रगति पत्रक वितरण किया गया। वार्षिक मूल्यांकन में बेहतर परिणाम पाकर बच्चे और अभिभावक बहुत खुश दिखे। कक्षानुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथिगणों ने सम्मानित किया। अध्यक्ष मालती मुर्मू ने अभिभावकों को संबोधित करते कहा कि उनका प्रयास सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने का होना चाहिए। वार्ड सदस्य शेफाली मुर्मू ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह दिन प्रतिदिन बेहतर तरक्की कर रहा है। पीटीएम सभा को प्रधानाध्यक और सभ...