गिरडीह, जनवरी 7 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुलसीडीह के प्रधानाध्यापक बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।स्कूली बच्चों ने प्रधानाध्यापक को शाल, गमछा व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने 6 मई 2011 से 31 दिसंबर 2025 तक लगभग 15 वर्षों तक विद्यालय में सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल में विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण को नई दिशा मिली। उनके पढ़ाए कई विद्यार्थी आज विभिन्न ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं। विदाई के दौरान शिक्षक, छात्र और अभिभावक भावुक नजर आए। उपस्थित वक्ताओं ने उनके योगदान की सराहना करते हुए ऐसे समर्पित शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.