जामताड़ा, अप्रैल 22 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगन्नाथपुर के प्रांगण में मंगलवार को 'स्कूल रूआर' के तहत आयोजित विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर डुमरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुरेन्द्र सोरेन तथा डुमरिया पंचायत के मुखिया बलदेव मरांडी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विद्यालय की छात्र छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। मौके पर उपस्थित पंचायत समिति सदस्य सुरेन्द्र सोरेन ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए निशुल्क मध्याह्न भोजन, स्कूल किट, पोशाक, बैग, साइकिल एवं छात्रवृत्ति जैसी अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने बच्चों को समय पर विद्यालय भेजें। यह भी पढ़ें- जागरूकता रैली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.