गिरडीह, फरवरी 24 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलमनडीह में अज्ञात चोरों द्वारा रसोईघर का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन बनाने की बर्तन चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में स्कूल के हेडमास्टर राजकिशोर तिवारी ने सोमवार को बताया कि रविवार रात में चोरों ने स्कूल के रसोईघर का ताला तोड़कर वहां रखा हुआ बर्तन, चावल का टप, कूकर, कड़ाही, जग, थाली व अन्य की चोरी कर ली। सोमवार को स्कूल पहुचने के बाद घटना की जानकारी मिली। बताया कि घटना की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गयी है। इस संबन्ध में थाना प्रभारी सोनु कुमार साहू ने बताया कि मामले में आवेदन मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...