किशनगंज, मार्च 1 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के कमलपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालानागिन के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इस्लामुद्दीन को शनिवार को समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय परिसर में सेवानिवृत्ति पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुजाहिद आलम सहित कई ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मोहम्मद इस्लामुद्दीन ने अगस्त 1994 में अपनी जिला सेवा शुरू की थी। 32 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय ने शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे में कई उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने पिछले तीन वर्षों से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालानागिन में प्रधानाध्यापक के रूप में सेवा दी, जहां उन्होंने 2023 में योगदान दिया था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ...