नई दिल्ली, जनवरी 9 -- दिल्ली दंगों के मामले में जेल में बंद उमर खालिद को न्यूयॉर्क के नए नवेले मेयर जोहरान ममदानी द्वारा लिखे गए खत ने जमकर सुर्खियां बटोरीं थीं। अब इस मामले पर भारत का बयान सामने आया है। ममदानी के पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को दूसरे लोकतांत्रिक देशों की न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए। उनसे ऐसी ही अपेक्षा की जाती है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम जन प्रतिनिधियों से अन्य लोकतांत्रिक देशों में न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करने की अपेक्षा करते हैं। व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों को व्यक्त करना पद पर बैठे लोगों को शोभा नहीं देता। ऐसी टिप्पणियों के बजाय, उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर होगा।" गौरतलब है कि इस महीने की...