नई दिल्ली, जनवरी 9 -- भारतीय विदेश मंत्रालय ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के तिहाड़ जेल में बंद भारतीय छात्र उमर खालिद के लिए दुख जताते हुए लिखे गए पत्र पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें इन बातों के बजाय मेयर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग में इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "हम अपेक्षा करते हैं कि जन प्रतिनिधि अन्य लोकतंत्रों में न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करें। व्यक्तिगत पूर्वाग्रह व्यक्त करना पद पर आसीन लोगों को शोभा नहीं देता। ऐसी टिप्पणियों के बजाय, उनके लिए यह बेहतर होगा कि वे अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करें।" ममदानी ने पूर्व जेएनयू छात्र और कार्यकर्ता उमर खालिद को एक व्यक्तिगत पत्र लिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.