किशनगंज, अगस्त 21 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक उमर आलम की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने बुधवार की रात को स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। हालांकि घटना के उद्भेदन को लेकर एसपी ने एसआईटी गठित कर दिया है। एसपी संतोष कुमार ने कोचाधामन थाना क्षेत्र के सुंदरबाड़ी-दांती बस्ती के बीच कलवर्ट के सामने नहर के समीप घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। कोचाधामन थाना क्षेत्र के सुंदरबाड़ी-दांती बस्ती के बीच कलवर्ट के सामने नहर के समीप बालक का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। इस दौरान एसपी संतोष कुमार ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारी ली। घटनास्थल पर पहुंचते ही एसपी ने आसपास के इलाके और ...