नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस इस समय मुश्किल में खड़ी नजर आ रही है। उमर अब्दुल्ला सरकार द्वारा किए गए कैबिनेट फेरबदल के बाद पार्टी के करीब 20 विधायक केंद्रीय नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बागी विधायक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। अब्दुल्ला परिवार की तरफ से इन्हें मनाने की कोशिश जारी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बागी विधायकों का यह गुट वरिष्ठ नेता और एनसी अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला से मुलाकात कर सकता है। जम्मू-कश्मीर में सत्ता संभाल रही नेशनल कॉन्फ्रेंस के सामने सबसे बड़ा सवाल बागी विधायकों के पार्टी से अलग छिटक जाने का है। क्योंकि अगर ऐसा होता है, तो प्रदेश में सत्ता के ऊपर भी खतरा आ सकता है। हालांकि, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र की तरफ पार्टियां तोड़ने की बागी विधाय...