नई दिल्ली, जुलाई 31 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल के बीच लंबे समय से चल रहा वैवाहिक विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों के आपसी सहमति से तलाक लेने के फैसले पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस लेने पर भी सहमति जताई है। दोनों करीब 17 सालों से अलग रह रहे थे। इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि दोनों पक्षों ने आजादी का रास्ता चुना है। इसके बाद जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इस मामले का निपटारा कर दिया। यह भी पढ़ें- लंबी लड़ाई लड़नी होगी; जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला ने फिर भरी हुंकार1994 में हुई थी शादी इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के ...