उमर्दा में वाटर कूलर दे रहे गर्म पानी, राहगीर परेशान
कन्नौज, जून 21 -- उमर्दा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा चैकी होते हुए करीब दो दर्जन गांव को जोडने वाले मार्ग पर विकास खण्ड द्वारा वाटर कूलर लगवाया गया था। इस मार्ग पर ही पशु चिकित्सालय, प्राइमरी पाठशाला उमर्दा, किसान सेवा सहकारी समिति, पंचायत सचिवालय भी स्थित है। इसके अलावा उमर्दा कुढिना मार्ग पर भी एक वाटर कूलर लगवाया गया था। शुरूआत में तो दोनों वाटर कूलरों से आने वाले राहगीरो, व्यापारियों व ग्रामीणों को शीतल पेयजल का लाभ मिला, लेकिन पिछले काफी समय से इन दोनो वाटर कूलरों से गर्म पानी की सप्लाई हो रही है। ग्रामीणांे ने कई बार अफसरो से शिकायत भी की कि वाटर कूलर ठीक कराया जाए। इसके बावजूद आज तक कोई वाटर कूलर ठीक नहीं कराया गया। जिससे ग्रामीण गर्म पानी पीने पर मजबूर हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.