बिजनौर, मार्च 1 -- साऊदी में कार्यरत शेरकोट के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक उमरा कर वापस अपने सऊदी स्थित अपने घर लौट रहा था। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक दिन पूर्व ही युवक का जन्मदिन था। वह दो माह पहले ही छुट्टी बिताकर शेरकोट से सऊदी वापस गया था। जानकारी के अनुसार मोहल्ला तराई निवासी कैफ (25 वर्ष) पुत्र मोहम्मद खालिद विगत लगभग चार वर्षों से सऊदी अरब में रहकर काम करता था। परिजनों के अनुसार कैफ गत वर्ष अक्तूबर में लगभग दो माह की छुट्टी पर भारत आया था। छुट्टी खत्म होने पर अभी दो माह पहले ही कैफ एक बार फिर सऊदी अरब चला गया था। परिजनों ने बताया कि कैफ सऊदी से दो दिन पहले ही उमरा करने मक्का मदीना गया था। शुक्रवार शाम को अपने कार से अपने दोस्तों के साथ वापस घर लौट रहा था कि अचानक हुए सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.