बुलंदशहर, मार्च 2 -- ईरान से जंग के चलते हिन्दुस्तान से खाड़ी देशों की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जिसके चलते उमरा के लिये गये जायरीन सऊदी में फंसे हुए हैं। जिसके चलते परिजनों में चिंता बनी हुई है। इसके अलावा उमरा के लिये जाने हेतु टिकट बुक कराने वाले जायरीनों की भी उम्मीदों पर पानी फिर गया और आगे अभी कोई आस भी नहीं नज़र आ रही है। मुस्लिम समुदाय से पवित्र स्थल मक्का और मदीना के लिये साल भर लोग उमरा करने के लिये जाते रहते हैं। हाल में ईरान से अमेरिका और इसराइल की जंग के चलते खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ईरान द्वारा खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाये जाने से उन लोगों की चिंता बढ़ गई है जिनके परिवार के सदस्य उमरा के लिये मक्का और मदीना गये हुए हैं। फ्लाइट रद्द होने से मायूसी बुगरासी क़स्बे से परिवार के साथ उमर...