गढ़वा, सितम्बर 24 -- कांडी। प्रखंड के कुरकुटा गांव के तीन मुस्लिम धर्मावलंबी बुधवार को उमरा के रवाना हुए। उमरा जाने वालों में प्राथमिक विद्यालय पतीला के सहायक शिक्षक सह कुरकुटा निवासी अब्दुल हकीम अंसारी, सानिया परवीन और अंजुम आरा शामिल हैं। उक्त लोगों को गांव के दर्जनों लोगों ने रेलवे स्टेशन मोहम्मदगंज तक विदा किए। अब्दुल हकीम ने बताया कि दिल्ली से बगदाद शरीफ कर्बला, कूफा, नजफ व उमरा करते हुए वापस घर आएंगे। विदा करनेवालों में अब्दुल अजीज अंसारी, शिक्षक मोहम्मद गुलाम कादिर, इमरान आलम, मोगम्मद शकील, अब्दुल हमीद अंसारी, नसीरुद्दीन सत्तार अंसारी, जिब्रिल अंसारी, हनीफ अंसारी, सुभान अंसारी, इबरार आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.