बदायूं, मार्च 23 -- मौलाना मुमताज हैदर सऊदी उमरा कर लौटने पर अकीदतमन्दों ने स्वागत किया। कस्बा सैदपुर निवासी सुनहरी मस्जिद के मुताबल्ली मौलाना मुमताज हैदर बीते दिनों उमरा करने गये थे। लौटने पर बिलाल मस्जिद के इमाम मौलाना शादाब रजा उवैसी, कादरी मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक रजा उवैसी एवं मदरसा जामिया हनफिया रजविया के नाजिमें आला मुफ्ती शाने आलम मिस्बाही के नेतृत्व में अकीदतमंदों द्वारा एआर फिलिंग सेंटर पर स्वागत किया गया। इस मुबारक मौके पर रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, हाफिज मेहरबान खां, मशहूद खां हमदम, सपा नेता वाजिद खान, जाकिर खां, फराज खां, मुशाहिद अल्वी, मो. उमर, मो. कैफ, अमन खां, शम्सीर अब्बासी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...