उमरावा उपहार में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण
कौशाम्बी, मई 15 -- डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देश पर एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत शुक्रवार को उमरावा उपहार में कैंप आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायतों को सुनते हुए उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम की मदद से भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों निस्तारण किया। गांव पहुंचने के बाद एसडीएम से पहले कैंप में ग्रामीणों की भूमि विवाद संबंधित समस्याएं सुनीं। इसके बाद राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम की मदद से शिकायतकर्ता पुरुषोत्तम की शिकायत पर चकरोड की पैमाइश की गई। पैमाइश करने पर अवैध अतिक्रमण पाया गया जिसे उन्होंने फौरन मौके पर उपस्थित होकर हटवाया। इसी प्रकार गांव स्थित तालाब की भूमि की पैमाइश कराते हुए उसे चिह्नित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.