औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- मरम्मत में देरी पर ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान की आशंका, संरक्षण की उठी मांग फोटो- 8 अप्रैल एयूआर 13 कैप्शन- मदनपुर के उमगा सूर्य मंदिर के गुंबद में पड़ी दरार मदनपुर, एक संवाददाता। उमंगेश्वरी पहाड़ पर स्थित उमगा सूर्य मंदिर ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहर होने के साथ आस्था का प्रमुख केंद्र है, लेकिन इसके गुंबद में दरार पड़ने और पत्थर खिसकने से इसके धराशायी होने का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पुरातत्व विभाग, भारत सरकार की उपेक्षा और अनदेखी के कारण इस धरोहर का अस्तित्व संकट में पड़ गया है। समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो मंदिर को गंभीर क्षति पहुंच सकती है। उमंगेश्वरी पर्वत क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक धरोहरें हैं, लेकिन इनके संरक्षण की समुचित व्यवस्था नहीं है। यहां स्थित अमूल्य पत्थर की मूर्तियां पूर्व में चोरी और तस्करी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.