मधुबनी, दिसम्बर 14 -- हरलाखी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय उमगांव के दीनदयाल प्लस उच्च विद्यालय के मैदान में 25 दिसंबर से शुरु होने वाली 32 वीं टी-ट्वेंटी चैंपियन कप क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब द्वारा रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एफसीसी के अध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने की। बैठक में टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर एफसीसी के सभी सदस्यों के साथ विचार विमर्श की गई। वहीं एफसीसी के सक्रिय सदस्य व अन्य सदस्यों के द्वारा नामांकन शुल्क व सहयोग राशि निर्धारित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। हर साल की तरह इस साल भी उमगांव में सभी सदस्यों की सहमति से टूर्नामेंट 25 दिसंबर से शुरु कराने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाके में व जिले भर में ख्याति प्राप्त इस टूर्नामेंट में कुल ...