मधुबनी, मई 16 -- हरलाखी। उमगांव के दवा व्यवसायी गोलीकांड मामले में हरलाखी थाना की पुलिस ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के कलना पंचायत अंतर्गत बलुआहा निवासी राकेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बासोपट्टी निवासी मनोज कुमार उमगांव ऑफिस टोल कसेरा में दवा का व्यवसाय करता है। करीब एक वर्ष पूर्व व्यवसायी साहरघाट की ओर से अपने दुकान पर आ रहा था। इस बीच पिपरौन पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी को पिस्टल दिखाकर बाइक रोकने को कहा। बदमाशों से भयभीत व्यवसायी पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुस गया। लेकिन ऑफिस के बाहर से फायरिंग कर व्यवसायी की बाइक लेकर फरार हो गए। लेकिन बदमाशों को बाइक में कुछ नही मिला तो कुछ दूरी पर एक खेत मे बाइक को छोड़ दिया। पीड़ित व्यवसायी ने अज्ञात बदमाशों प...