मधुबनी, मई 17 -- हरलाखी। उमगांव के दीन दयाल प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को एचपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन भाजपा के युवा नेता संतोष कुमार महतो, सोठगांव के संतोष यादव, एफसीसी के ऋषिकेश झा, आशीष कुमार, सुमन पांडेय, जितेंद्र यादव, प्रमोद यादव, जैकी व मनोज कुमार प्रभात आदि अतिथियों ने फीता काटकर किया। आयोजक ने बताया कि पिछले सात साल से प्रत्येक वर्ष हरलाखी प्रीमियर लीग के नाम से प्रखंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों ली टीम भाग लेती है। इस बार इस प्रतियोगिता में पिपरौन, सोठगांव, गंगौर और करुणा समेत चार टीम ने भाग लिया है। यह भी पढ़ें- पहले मैच में छिन्नमस्तिका बॉयज आठ विकेट से जीता कहा कि सफल खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिता...