बगहा, जनवरी 25 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। एमआईटी मुजफ्फरपुर में मंडल स्तरीय खेल एवं साहित्यिक महोत्सव "उमंग 3.0" में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, पश्चिम चंपारण के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने जलवा बिखेरा है। इस प्रतियोगिता में डिवीजन के छह इंजीनियरिंग कॉलेज मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिम चम्पारण के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान सभी कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य छात्रों का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करने के लिए उपस्थित रहे। डिवीजन स्तरीय उमंग 3.0 में इंजीनियरिंग कॉलेज, पश्चिम चम्पारण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। फैकल्टी वर्ग में यांत्रिकी (मैकेनिकल) विभाग के सहायक प्राध्यापक अंगद क...