मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित उमंग फेस्ट-2026 में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, मुजफ्फरपुर की छात्राओं ने राज्यस्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। द्वितीय सेमेस्टर (सीएसई) की छात्रा श्रेया राज ने शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी वर्ग की छात्रा विदुषी रंजन अंग्रेजी कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय डॉ. प्रकाश कुमार सिंह, डॉ. विनीत कुमार, प्रो. विभा कुमारी, प्रो. कुन्दन कुमार शर्मा, प्रो. सौरव, प्रो. रागनी, प्रो. चांदनी, प्रो. जो अफशॉ, प्रो. जेबा, प्रो. सुफिया एवं प्रो. एकता सहित अन्य शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई दी है। विदुषी रंजन ने कहा कि उनकी कहानियां भावनात्मक दृष्टिकोण से प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवन जीने ...